सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hanuman Siddhi PDF download.


॥ॐ हनुमते नमः मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्री रामदूतं शरणं प्रपये

स्वामी से बड़ा सेवक और भगवान से कहीं अधिक भक्त की महिमा और प्रभाव होता है इस तथ्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण भगवान श्री रामचंद्र जी के परम प्रिय भक्त और अनन्य सेवक महावीर हनुमान से बेहतर कहीं नहीं मिल सकता है कलियुग के देवता के रूप में सर्व पूज्य और शीघ्र ही भक्तों पर प्रसन्न हो जाने वाले बजरंगबली की बुद्धि, चातुर्य, विद्या, अतुलित बल पराक्रम, शक्ति और सिद्धियों के समक्ष सारा जगत शीश नवाता है।

मित्रों अजर-अमर, अखण्ड चारी, पवन पुत्र रूद्रावतार, अंजनि नंदन इत्यादि विभिन्न नामों से प्रसिद्ध प्रबल वीर और पराक्रमी श्री हनुमान जी की महिमा सर्वविदित है कलियुग में हनुमान जी सर्वाधिक शक्तिशाली उपास्य देव हैं ये शक्ति के महासागर और साहस के प्रतीक हैं। आजन्म ब्रह्मचारी श्री हनुमान जी वानर वंश के होते हुए भी सर्व समर्थ देव हैं। इन्हें भगवान भोलेनाथ शिवशंकर काही अंशावतार माना गया है।

श्री हनुमान जी वेदवेदांग ज्योतिष, योग, व्याकरण, तंत्र-मंत्र-यंत्र, संगीत, आध्यात्म और मल्लविद्या के आचार्य होने के साथ-साथ राजनीति कूटनीति और रणनीति में भी कुशल हैं। इस भौतिक संसार में कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जिसे हनुमान जी के लिए सहज में ही सम्पादित कर लेना संभव नहीं हो।

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के अनन्य सेवक और प्रिय श्री हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक साधना उपासना करने से साधक को बुद्धि, विद्या, ज्ञान अल, यश, वैभव, कीर्ति, ऐश्वर्य, सुख-शांति, धन सम्पत्ति लोकप्रियता, निर्भीकता, धैर्य, सुदृढ़ता और वाक्पटुता जैसे अनेकानेक अदभुत गुणों की प्राप्ति होती है। प्राचीन शास्त्रों तथा वैदिक ग्रन्थों तक में भी पवनसुत हनुमान जी की साधना- उपासना की महता को प्रतिपादित किया गया है।

श्री हनुमान जी भगवान भोलेनाथ की भांति भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न हो जाया करते हैं और अपने भक्तों के संकट दूर करने के लिए दौड़े चले आते हैं। इसीलिये ये संकटमोचन कहलाते हैं। प्रस्तुत लघु बन्ध में हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए विभिन्न मंत्रों, स्तोत्र, कवच, ध्यान, सावन, लहरी, प्रार्थना, बालीसा, साठिका बजरंग बाण, बीमा तथा अन्यानेक तंत्र-मंत्र प्रयोगों का संकलन किया गया है। आशा है कि हनुमान के उपासकों के लिए यह पुस्तक रामबाण का काम करेगी। 

आप इस पुस्तक को बिल्कुल निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं पुस्तक प्राप्त करने के लिए आप नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक कीजिएगा, आपको पुस्तक प्राप्त हो जाएगी। अगर कोई भी परेशानी आती है तो आप कमेंट करके बता दीजिएगा। आपको जो भी परेशानी आएगी उसका समाधान हम जरूर करेंगे।

सूचना: हमें उम्मीद है, कि आपको श्री राम परिवार की यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप इस पोस्ट को आगे share करके हमे सहयोग जरूर प्रदान करे। आपका बहुत आभार ।। 
👁 ध्यान देंः

आप हमसे हमारे फेसबुक ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं। और हमारे ब्लॉग से जुड़ कर भी हमें सहयोग प्रदान कर सकते हो।

फेसबुक ग्रुप - https://www.facebook.com/groups/715119132723959

टेलीग्राम ग्रप - https://t.me/shreerampriwar

हमरा चैनल - https://www.youtube.com/c/ShreeRamPriwar

अगर आपको हमारा कार्य अच्छा लग रहा है तो हमें सहयोग प्रदान करें और जो भी वीडियो देखे उसे कृपा करके पूरा देखें।

पुस्तक - Download

पासवर्ड - Password

पुस्तक खरीदें - खरीदे

अगर अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया तो कृपया करके सब्सक्राइब करें।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
🌹🏵️ ।।जय मां भवानी।।



#शाबर_मंत्र_सागर #मंत्र_पुस्तक #मंत्र #साधना_पुस्तके #साधना_विधि #मंत्र_साधना
#जय_श्री_राम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाबर मंत्र सागर भाग-२ पुस्तक PDF Download

    दो शब्द बनुश्रुति हैं कि कलिकाल के पारम्भ में भूतभावन भगवान शंकर ने प्राचीन ' मंत्र, तंत्र, शास्त्र के सभी मंत्रों तथा तंत्रो को रस दृष्टि से कील दिया कि कलियुग के अविचारी मनुष्य उनका दुरुपयोग न करने लगें ।  महामंत्र गायत्री भी विभिन्न ऋषियों द्वारा शाप ग्रस्त हुआ तथा उसके लिए भी उत्कीलन की विधि स्वीकृत की गयी। अन्य मंत्रों तथा तंत्रो के लिए भी उत्कीलन की विधियाँ निर्धारित की गई हैं । जब तक उन विधियों का प्रयोग नहीं किया जाता, तब तक कोई भी मंत्र प्रभावकारी नहीं होता । शास्त्रीय-मन्त्रों की उप्कीलन विधियों का वर्णन मन्त्र शास्त्रीय ग्रन्थों में पाया जाता हैं उनका ज्ञान संस्कृत भाषा के जानकार हो प्राप्त कर पातेते हैं।  शास्त्रीय-मन्त्रों के कीलित हो जाने पर लोक-हिर्तयी सिद्ध-पुरुषों ने जन-कल्याणा्थ समय-समय पर लोक-भाषा के मंत्रों की रचना की । इन मन्त्रों को ही "शाबर मंत्र" कहा जाता हैं । "शाबर मंत्र तंत्र लोक भाषाओं में पाये जाते हैं और उनकी साधन तथा प्रयोग विधि भी अपेक्षाकृत अधिक सरल होती हैं, साथ ही प्रभाव में भी प्राचीन शास्त्रीय मन्त्रों से स्पर्धा...

तिलोत्तमा अप्सरा साधना [[Tilottama Apsara Sadhna ]]

========================================= प्रकृति के ऊर्जा स्तर में त्रिदेवों और त्रिशक्तियों के बाद देवताओं की उपस्थिति मानी जाती है जिनके मनोरंजन और कार्य पूर्ती हेतु कुछ सहायिकाएं हैं |इन्हें अप्सरा अथवा पारी के नाम से जाना जाता है |इनका ऊर्जा स्तर देवताओं ,योगिनियों ,भैरवों आदि के बाद का होता है किन्तु पृथ्वी की सतह की उर्जाओं से यह श्रेष्ठ होती हैं |इसकी उपस्थिति स्वर्ग और पृथ्वी दोनों पर हो सकती है |अप्सराओं की संख्या तो अनेक है किन्तु उनमे कुछ मुख्य अप्सराएं हैं |ऐसी ही एक मुख्य अप्सरा तिलोत्तमा है |तिलोत्तमा अप्सरा की गिनती भी श्रेष्ठ अप्सराओं मे होती हैं। यह अप्सरा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनो ही रुप मे साधक की सहायता करती रहती हैं। यह साधना अनुभुत हैं। इस साधना को करने से सभी सुखो की प्राप्ति होती हैं। इस साधना को शुरु करते ही एक – दो दिन में धीमी धीमी खुशबू का प्रवाह होने लगता हैं।यह खुशबू तिलोत्तमा के सामने होने की पूर्व सुचना हैं। अप्सरा का प्रत्यक्षीकरण एक श्रमसाध्य कार्य हैं। मेहनत बहुत ही जरुरी हैं। एक बार अप्सरा के प्रत्यक्षीकरण के बाद कुछ भी दुर्लभ नहीं रह जाता, इसमे ...

शिव स्वरोदय पुस्तक PDF बिल्कुल फ्री

नमस्कार मित्रों इस पोस्ट में हम आप सभी को शिव स्वरोदय नामक पुस्तक उपलब्ध करवा रहे हैं। यह पुस्तक माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद के रूप में आपको देखने को मिलेगी।इसके अंदर भगवान शिव ने माता पार्वती को स्वरोदय के बारे में बताया है उसके महत्व के बारे में भगवान ने बताया है। शिव स्वरोदय पुस्तक में आपको स्वर से संबंधित बहुत जानकारी देखने को मिलेगी स्वर से संबंधित सारी जानकारी हमने आपको एक अन्य पोस्ट में उपलब्ध करवा रखी।  Also Read शिव स्वरोदय क्या हैं। शिव स्वरोदय पुस्तक में आपको स्वर से संबंधित सभी प्रकार की चीजें, सभी प्रकार के रोगों का निदान और बहुत से तांत्रिक प्रयोग भी देखने को मिलेंगे बहुत से ऐसे प्रयोग देखने को मिलेंगे जिनको आप स्वरोदय के माध्यम से दूर कर सकते हैं। स्वरोदय पुस्तक बहुत ही बड़ा आधुनिक विज्ञान है जो कि आपको आज हम इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रहे है। 🙏‍ देखिए इस तरीके के बहुत से ग्रंथ हैं जो कि आज के आधुनिक विज्ञान से भी बहुत ज्यादा आधुनिक है उन ग्रंथों में आपको ऐसे ऐसी जानकारी देखने को मिलेगी जो कि आज के वैज्ञ...