सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम चरित्रमानस के पाठ करने से प्राप्त होने वाले लाभ ।(Shree Ram Priwar)SRP

Ram charitra Manas photo


नमस्कार मित्रों
 श्री राम परिवार (Shree Ram Pariwar) में आपका हार्दिक स्वागत करता है।
आज की पोस्ट में हम आप सभी लोगों को राम चरित्रमानस के पाठ करने से प्राप्त होने वाले लाभ और साथ ही रामचरित्र मानस की पीडीएफ पुस्तकें भी उपलब्ध करवाएंगे। जिससे कि आप अपने मोबाइल में कहीं पर भी यात्रा के दौरान किसी भी स्थान पर जो है अपने साथ ले जा सकते हो और इसका पाठ कर सकते हो।

राम चरित्रमानस के पाठ क्यों करे?

ramcharitmanas ke labh
रामचरितमानस का पाठ करने से बहुत ही चमत्कारी लाभ आपको देखने को मिलते हैं। श्रीरामचरितमानस के कई एक चमत्कार हैं
  •  राम चरित्र मानस का पाठ जिस भी घर में किया जाता है। उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है।
  •  जिस घर में रामचरितमानस रखी होती है। वहां कभी भूत, पिशाच, प्रेतों का वास नहीं होता है। 
  •  जिस घर में रामायण के पास शाम के समय देशी घी का दीपक जलाया जाता है। उस घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती है।
  • जिस घर में रामचरितमानस के पास सुबह शाम गौ माता के घी का दीपक प्रतिदिन जलाया जाता है। उस घर में आरोग्य बढ़ता है। बीमारियां कम होती हैं। 
  • जिस घर में यदि रामचरितमानस की शाम के समय देशी घी का दीपक जलाकर रामचरितमानस की आरती प्रतिदिन होती है। उस घर पर श्रीराम जी की कृपा सदैव रहती है और घर घर में शांति का वातावरण रहता है।
  • घर पर श्रीराम व माता सीता की कृपा सदैव रहती है। उस घर में बच्चों की वृद्धि होती है। 
जिस घर में प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है। 
  • उस घर पर भगवान शिव , श्रीराम जी, सीता जी, श्री हनुमानजी, शनिदेव, नव ग्रह, 33 कोटि देवी देवताओं की सदैव कृपा रहती है। 
  • उस घर से दरिद्रता भाग जाती है,
  • उस परिवार का यश बढ़ने लगता है,
  • उस घर पर साक्षात माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
  • बच्चों को कभी भय नहीे लगता है।
  • भूत , प्रेत , पिशाच वहो प्रवेश नहीं कर सकते हैं । 
  • उस घर में सुख, शान्ति, सम्रद्धि, धन, अन्न, संतान, मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदारों आदि से परिपूर्ण होता है।
राम चरित्र मानस का पाठ जिस भी घर में किया जाता है उस घर में सभी प्रकार के परेशानियों का नाश होता है और हर प्रकार से सुख समृद्धि उस पर में आती है उस घर में रामचरित्रमानस पाठ जिस घर में या फिर जिस स्थान पर किया जाता है उसी स्थान पर बहुत ही उच्च स्तर के सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ जाता है और वह स्थान सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है जिसके कारण किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियां या फिर तंत्र मंत्र विशेष स्थान के ऊपर प्रभावी नहीं हो पाते।
 
रामायण की एक एक चौपाई लाखों मंत्रो के बराबर है और हर चौपाई कुछ न कुछ देने वाली है। हर भारतीय के घर में रामायण होनी चाहिए। पारिवारिक मैनेजमेंट रामायण हमें सिखाती है। रामायण हमें संसार में जीना सिखाती है । गीता हमें संसार से जाना सिखाती है अर्थात मरना सिखाती है। ये हजारों लोगों द्वारा आजमाए हुए उपाय हैं। आप भी लाभ उठाएं ।

रामचरितमानस का पाठ का नियम क्या है ?

  •  सर्वप्रथम एक चौरंग पर सुंदर वस्त्र बिछाकर भगवान की प्रतिमा स्थापित करें।
  • एक छोटा लाल रंग का कपड़ा रुमाल के साइज का चौकी पर बिछाए यह हनुमान जी के लिए है। सर्व प्रथम हनुमान जी का आवाहन करे व उन्हें राम कथा में आमंत्रण दे। " रामायण तुलासिकृत, क ह हूं कथा अनुसार। आयसु आसन लीजिए सुनहु पवन कुमार।।"
  •  गणेशजी की वंदना करें।" बंदाऊ गुरु पद कंज कृपा…
  •  तत्पश्चात रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ करें।
  •  जहां तक आप पाठ कर सकते हैं करें। फिर विराम दे सकते हैं।
  •  विराम के बाद आरती करें श्री रामायण जी की ।
  •  अब कथा को अगले दिन तक विश्राम दे यदि आप रोज पाठ करते है तो।
  •  हनुमानजी को विदाई दे।" कथा विसर्जन होत है सुनहू वीर हनुमान। जो जन जह ते आए हैं ते तः करो पयान।।
  •     " बार बार वर मांग हूं हर्ष देहु श्री रंग। पद सरोज अं पावनी भक्ति सदा सतसंग।।
  •     प्रणत पाल रघुवंश मनी करुणा सिंधु खरारी। गए शरण प्रभु रखिए सब अपराध बिसारी।।"
  •  सियावर रामचंद्र जी की जय । उमा पति महादेव की जय। बोलो सब संतो की जय।।🙏🙏

इस प्रकार से आप श्री राम चरित्र मानस का पाठ कर सकते हैं। और जब आप इस पूरी विधि से श्री रामचरितमानस का पाठ करेंगे तो आपको बहुत ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

श्री राम चरित्र आपके जीवन में एक अलग ही बदलाव लेकर आएगा तो आप जरूर इसका पाठ कीजिएगा। जब आप इसका पाठ करेंगे तो खुद आप अनुभव करेंगे कि श्री राम चरित्र मानस कितनी अदभुत शक्ति प्रदान करता है।

अगर कोई भी आपको कठिनाई आती है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं हम हमारी ईमेल आईडी में प्रदान करेंगे आप वहां पर भी हमसे जो है संपर्क कर सकते हैं।

👁 ध्यान देंः
तो मित्रौ हमें उम्मीद है, कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। और यदि पोस्ट पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इस पोस्ट के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट करें, कि आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी। यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।

यह भी पढ़ेंः धरती में गड़ा धन पाने का सबसे सरल और 100% कारगर उपाय।। "
" शाबर मंत्र सागर भाग-२ पुस्तक PDF Download;"
कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके 👉

आप हमसे हमारे फेसबुक ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं। और हमारे ब्लॉग से जुड़ कर भी हमें सहयोग प्रदान कर सकते हो।

फेसबुक ग्रुप - https://www.facebook.com/groups/715119132723959

टेलीग्राम ग्रप - https://t.me/shreerampriwar

हमरा चैनल - https://www.youtube.com/c/ShreeRamPriwar

अगर आपको हमारा कार्य अच्छा लग रहा है तो हमें सहयोग प्रदान करें और जो भी वीडियो देखे उसे कृपा करके पूरा देखें।

पुस्तक - Download

पासवर्ड - Password
अगर अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया तो कृपया करके सब्सक्राइब करें।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
🌹🏵️ ।।जय मां भवानी।।

Shree Ram Pariwar , SRP

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाबर मंत्र सागर भाग-२ पुस्तक PDF Download

    दो शब्द बनुश्रुति हैं कि कलिकाल के पारम्भ में भूतभावन भगवान शंकर ने प्राचीन ' मंत्र, तंत्र, शास्त्र के सभी मंत्रों तथा तंत्रो को रस दृष्टि से कील दिया कि कलियुग के अविचारी मनुष्य उनका दुरुपयोग न करने लगें ।  महामंत्र गायत्री भी विभिन्न ऋषियों द्वारा शाप ग्रस्त हुआ तथा उसके लिए भी उत्कीलन की विधि स्वीकृत की गयी। अन्य मंत्रों तथा तंत्रो के लिए भी उत्कीलन की विधियाँ निर्धारित की गई हैं । जब तक उन विधियों का प्रयोग नहीं किया जाता, तब तक कोई भी मंत्र प्रभावकारी नहीं होता । शास्त्रीय-मन्त्रों की उप्कीलन विधियों का वर्णन मन्त्र शास्त्रीय ग्रन्थों में पाया जाता हैं उनका ज्ञान संस्कृत भाषा के जानकार हो प्राप्त कर पातेते हैं।  शास्त्रीय-मन्त्रों के कीलित हो जाने पर लोक-हिर्तयी सिद्ध-पुरुषों ने जन-कल्याणा्थ समय-समय पर लोक-भाषा के मंत्रों की रचना की । इन मन्त्रों को ही "शाबर मंत्र" कहा जाता हैं । "शाबर मंत्र तंत्र लोक भाषाओं में पाये जाते हैं और उनकी साधन तथा प्रयोग विधि भी अपेक्षाकृत अधिक सरल होती हैं, साथ ही प्रभाव में भी प्राचीन शास्त्रीय मन्त्रों से स्पर्धा...

तिलोत्तमा अप्सरा साधना [[Tilottama Apsara Sadhna ]]

========================================= प्रकृति के ऊर्जा स्तर में त्रिदेवों और त्रिशक्तियों के बाद देवताओं की उपस्थिति मानी जाती है जिनके मनोरंजन और कार्य पूर्ती हेतु कुछ सहायिकाएं हैं |इन्हें अप्सरा अथवा पारी के नाम से जाना जाता है |इनका ऊर्जा स्तर देवताओं ,योगिनियों ,भैरवों आदि के बाद का होता है किन्तु पृथ्वी की सतह की उर्जाओं से यह श्रेष्ठ होती हैं |इसकी उपस्थिति स्वर्ग और पृथ्वी दोनों पर हो सकती है |अप्सराओं की संख्या तो अनेक है किन्तु उनमे कुछ मुख्य अप्सराएं हैं |ऐसी ही एक मुख्य अप्सरा तिलोत्तमा है |तिलोत्तमा अप्सरा की गिनती भी श्रेष्ठ अप्सराओं मे होती हैं। यह अप्सरा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनो ही रुप मे साधक की सहायता करती रहती हैं। यह साधना अनुभुत हैं। इस साधना को करने से सभी सुखो की प्राप्ति होती हैं। इस साधना को शुरु करते ही एक – दो दिन में धीमी धीमी खुशबू का प्रवाह होने लगता हैं।यह खुशबू तिलोत्तमा के सामने होने की पूर्व सुचना हैं। अप्सरा का प्रत्यक्षीकरण एक श्रमसाध्य कार्य हैं। मेहनत बहुत ही जरुरी हैं। एक बार अप्सरा के प्रत्यक्षीकरण के बाद कुछ भी दुर्लभ नहीं रह जाता, इसमे ...

शिव स्वरोदय पुस्तक PDF बिल्कुल फ्री

नमस्कार मित्रों इस पोस्ट में हम आप सभी को शिव स्वरोदय नामक पुस्तक उपलब्ध करवा रहे हैं। यह पुस्तक माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद के रूप में आपको देखने को मिलेगी।इसके अंदर भगवान शिव ने माता पार्वती को स्वरोदय के बारे में बताया है उसके महत्व के बारे में भगवान ने बताया है। शिव स्वरोदय पुस्तक में आपको स्वर से संबंधित बहुत जानकारी देखने को मिलेगी स्वर से संबंधित सारी जानकारी हमने आपको एक अन्य पोस्ट में उपलब्ध करवा रखी।  Also Read शिव स्वरोदय क्या हैं। शिव स्वरोदय पुस्तक में आपको स्वर से संबंधित सभी प्रकार की चीजें, सभी प्रकार के रोगों का निदान और बहुत से तांत्रिक प्रयोग भी देखने को मिलेंगे बहुत से ऐसे प्रयोग देखने को मिलेंगे जिनको आप स्वरोदय के माध्यम से दूर कर सकते हैं। स्वरोदय पुस्तक बहुत ही बड़ा आधुनिक विज्ञान है जो कि आपको आज हम इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रहे है। 🙏‍ देखिए इस तरीके के बहुत से ग्रंथ हैं जो कि आज के आधुनिक विज्ञान से भी बहुत ज्यादा आधुनिक है उन ग्रंथों में आपको ऐसे ऐसी जानकारी देखने को मिलेगी जो कि आज के वैज्ञ...