सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री लिंग पुराण / लिंग महापुराण pdf book

लिंग पुराण, हिंदुओं के 18 पुराणों में से एक हैं। यह एक शैव प्रधान पुराण है। यह पुराण दो भागों में विभक्त है। 163 अध्यायों में 11 हजार श्लोकों से संयुक्त इस पुराण में शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन है।

The Shiv Ling Puran or Linga Purana is one of the eighteen Mahapuranas.


  • 1 श्री लिंग पुराण / लिंग महापुराण
  • 2 लिंग पुराण (Ling Puran in Hindi)
  • 3 लिंग शब्द का अर्थ (Meaning of Ling)
  • 4 लिंग पुराण में क्या है? (What is in Ling Puran In Hindi)
  • 5 कथा का आरंभ (Story of Ling Puran)
  • 6 लिंग पुराण का महत्व (Importance of Ling puran in Hindi)
  • 7 लिंग पुराण पीडीफ (Linga Puran PDF Book Hindi free Download
    नाम लिंग पुराण
    संबंध पुराण
    धर्म हिन्दू
    संबंधित देव भगवान शिव
    कुल श्लोक 11, 000 श्लोक
    रचियता ऋषि व्यास

    लिंग पुराण (Ling Puran in Hindi)

    लिंग पुराण, 18 पवित्र पुराणों में से एक पुराण है। पुराणों में इसका स्थान ग्यारहवा है। यह एक शैव पुराण है। व्यास ऋषि द्वारा रचित भगवान शिव का महात्म्य(महिमा) बताने वाले इस ग्रंथ में कुल 11,000 श्लोक है ।

    अट्ठारह पुराणों में भगवान महेश्वर की महान महिमा का बखान करने वाला लिंग पुराण विशिष्ट पुराण कहा गया है। भगवान शिव के ज्योर्तिलिंगों की कथा, ईशान कल्प के वृत्तान्त सर्वविसर्ग आदि दश लक्षणों सहित , भगवान शिव की सभी कथाऐं इस में आपको देखने को मिलेगी। और पढ़ें: शिव महापुराण हिंदी व संस्कृत में एक साथ



    लिंग शब्द का अर्थ (Meaning of Ling)

    “लिंग” शब्द के विषय में आधुनिक समाज में बड़ी भ्रांति है। लिंग शब्द को कुछ लोग दूसरे अर्थ में प्रयोग करने की अशिष्टता पूर्ण मनोवृति रखते हैं। परंतु लिंग शब्द का अर्थ चिन्ह या प्रतीक है।

    भगवान शंकर जो स्वयं आदि पुरुष है, लिंग उनकी ज्योतिः स्वरूप चिन्मय शक्ति का प्रतीक हैं। इस लिंग ने सृष्टि के कल्याणार्थ प्रकट होकर स्वयं ब्रह्मा और विष्णु जैसे अनादि शक्तियों को भी आश्चर्य में डाल दिया था।



    लिंग पुराण में क्या है? (What is in Ling Puran In Hindi)

    देवधिदेव भगवान शंकर की महिमा से युक्त लिंग पुराण (Ling Puran) 18 पुराणों में अपना विशेष महत्व रखता हैं। इसमे भूत भावन परम कृपालु शंकरजी के ज्योतिर्लिंगों के उद्भव की परम पावन कथा है। इसमें ईशान कल्प का वृतांत, सम्पूर्ण सर्ग, विसर्ग आदि दशा लक्षणों से युक्त लोक कल्याण के लिए कहा गया है।

    भगवान वेद व्यास द्वारा रचित इस ग्रंथ में पहले योग का आख्यान फिर कल्प का आख्यान है। इसके बाद लिंग का प्रादुर्भाव तथा उसकी पुजा बताई गई है, सनत्कुमारऔर शैलादी के बीच सुंदर संवाद का वर्णन है। फिर दधीचि का चरित्र तथा युग धर्म का वर्णन है। इसके उपरांत आदि सर्ग का विस्तार से कथन तथा त्रिपुरा का आख्यान है।

    इसमे लिंग प्रतिष्ठा, पशुपाश विमोचन, विश्वव्रत सदाचार, निरूपण,प्रायश्चित, अरिष्ट काशी एवं श्री शैल का वर्णन, अंधकासुर की कथा, वाराह भगवान का चरित्र, नरसिंघ चरित्र, जलंधर का वध, शिवजी के हज़ार नाम, कामदेव दहन, पार्वती विवाह, गणेश की कथा, शिव तांडव का वर्णन एवं उपमन्यु की कथा आदि इस पुराण की पूर्वार्ध की कथा हैं।

    अमरीश की कथा, सनत्कुमार एवं नंदिश की बीच का संवाद, शिव  महात्म्य के साथ-साथ स्नान योग आदि का निरूपण, सूर्य पूजा विधि, मोक्ष देने वाली शिव की पूजा, दान के विविध प्रकार, श्राद्ध, शिवजी की प्रतिष्ठा और अघोर के गुण, प्रभाव एवं नामों का कीर्तन, व्रजेश्वरी महाविध्या और गायत्री की महिमा, त्रयम्ब्क महात्म्य तथा पुराण सुनने का महात्म्य आदि का सुखद वर्णन हैं।


    कथा का आरंभ(Story of Ling Puran)

    पवित्र लिंग पुराण (Ling puran) कथा का आरंभ नैमिष में सूत जी की वार्ता से होता है कथा कुछ इस प्रकार है-

    एक समय देवर्षि नारद भ्रमण करते हुए नैमिषारण्य में जा पहुँचे वहाँ पर ऋषियों ने उनका स्वागत अभिनन्दन करने के उपरान्त लिंगपुराण के विषय में जानने की जिज्ञासा व्यक्त की। नारद जी ने उन्हें अनेक अद्भुत कथायें सुनायी। उसी समय वहाँ पर सूत जी आ गये। उन्होंने नारद सहित समस्त ऋषियों को प्रणाम किया। ऋषियों ने भी उनकी पूजा करके उनसे लिंग पुराण के विषय में चर्चा करने की जिज्ञासा की।

    उनके विशेष आग्रह पर सूत जी बोले कि शब्द ही ब्रह्म का शरीर है और उसका प्रकाशन भी वही है। एकाध रूप में ओम् ही ब्रह्म का स्थूल, सूक्ष्म व परात्पर स्वरूप है। ऋग साम तथा यर्जुवेद तथा अर्थववेद उनमें क्रमशः मुख जीभ ग्रीवा तथा हृदय हैं। वही सत रज तम के आश्रय में आकर विष्णु, ब्रह्म तथा महेश के रूप में व्यक्त हैं, महेश्वर उसका निर्गुण रूप है।

    ब्रह्मा जी ने ईशान कल्प में लिंग पुराण की रचना की। मूलतः सौ करोड़ श्लोकों के ग्रन्थ को व्यास जी ने संक्षिप्त कर के चार लाख श्लोकों में कहा। आगे चलकर उसे अट्ठारह पुराणों में बाँटा गया जिसमें लिंग पुराण का ग्यारहवाँ स्थान है। अब मैं आप लोगों के समक्ष वही वर्णन कर रहा हूँ जिसे आप लोग ध्यानपूर्वक श्रवण करें।


    लिंग पुराण का महत्व (Importance of Ling puran in Hindi)

    भगवान महेश्वर की महान महिमा का बखान करने वाला लिंग पुराण (Ling puran) विशिष्ट पुराण है। इसमें भगवान शिव के ज्योर्ति लिंगों की कथा, ईशान कल्प के वृत्तान्त सर्वविसर्ग आदि दशा लक्षणों सहित वर्णित है। वेदव्यास कृत इस पुराण में पहले योग फिर कल्प के विषय में बताया गया है।

    नारद पुराण के अनुसार-“लिंग पुराण शिव पुराण का पूरक ग्रंथ हैं और धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पदार्थों को देने वाला है।”


    लिंग पुराण पीडीफ (Linga Puran PDF Book Hindi free Download


    👁 ध्यान देंः
    तो मित्रौ हमें उम्मीद है, कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। और यदि पोस्ट पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इस पोस्ट के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट करें, कि आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी। यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।

    यह भी पढ़ेंः धरती में गड़ा धन पाने का सबसे सरल और 100% कारगर उपाय।। "
    शाबर मंत्र सागर भाग-२ पुस्तक PDF Download;"
    कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके 👉

    आप हमसे हमारे फेसबुक ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं। और हमारे ब्लॉग से जुड़ कर भी हमें सहयोग प्रदान कर सकते हो।

    फेसबुक ग्रुप - https://www.facebook.com/groups/715119132723959

    टेलीग्राम ग्रप - https://t.me/shreerampriwar

    हमरा चैनल - https://www.youtube.com/c/ShreeRamPriwar

    अगर आपको हमारा कार्य अच्छा लग रहा है तो हमें सहयोग प्रदान करें और जो भी वीडियो देखे उसे कृपा करके पूरा देखें।

    पुस्तक - Download

    पासवर्ड - 1212
    अगर अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया तो कृपया करके सब्सक्राइब करें।
    आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
    🌹🏵️ ।।जय मां भवानी।।

    SRP01 shreerampariwar blog

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव स्वरोदय पुस्तक PDF बिल्कुल फ्री

नमस्कार मित्रों इस पोस्ट में हम आप सभी को शिव स्वरोदय नामक पुस्तक उपलब्ध करवा रहे हैं। यह पुस्तक माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद के रूप में आपको देखने को मिलेगी।इसके अंदर भगवान शिव ने माता पार्वती को स्वरोदय के बारे में बताया है उसके महत्व के बारे में भगवान ने बताया है। शिव स्वरोदय पुस्तक में आपको स्वर से संबंधित बहुत जानकारी देखने को मिलेगी स्वर से संबंधित सारी जानकारी हमने आपको एक अन्य पोस्ट में उपलब्ध करवा रखी।  Also Read शिव स्वरोदय क्या हैं। शिव स्वरोदय पुस्तक में आपको स्वर से संबंधित सभी प्रकार की चीजें, सभी प्रकार के रोगों का निदान और बहुत से तांत्रिक प्रयोग भी देखने को मिलेंगे बहुत से ऐसे प्रयोग देखने को मिलेंगे जिनको आप स्वरोदय के माध्यम से दूर कर सकते हैं। स्वरोदय पुस्तक बहुत ही बड़ा आधुनिक विज्ञान है जो कि आपको आज हम इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रहे है। 🙏‍ देखिए इस तरीके के बहुत से ग्रंथ हैं जो कि आज के आधुनिक विज्ञान से भी बहुत ज्यादा आधुनिक है उन ग्रंथों में आपको ऐसे ऐसी जानकारी देखने को मिलेगी जो कि आज के वैज्ञ...

सचित्र आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की पुस्तक || ayurvedic Jadi buti book pdf

आयुर्वेद शब्द का अर्थ क्या है? आयुर्वेद ( = आयुः + वेद ; शाब्दिक अर्थ : 'आयु का वेद' या 'दीर्घायु का विज्ञान' एक मुख्य और सबसे श्रेष्ठ चिकित्सा प्रणाली है जिसकी जड़ें भारतीय उपमहाद्वीप में हैं। भारत, नेपाल और श्रीलंका में आयुर्वेद का अत्यधिक प्रचलन है, जहाँ लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या इसका उपयोग करती है। आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। आयुर्वेद, भारतीय आयुर्विज्ञान है। आयुर्विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसका सम्बन्ध मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उसका शमन करने तथा आयु बढ़ाने से है। आयुर्वेद के अंग धन्वन्तरि आयुर्वेद के देवता हैं। वे विष्णु के अवतार माने जाते हैं। हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्। मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते॥  आयुर्वेद के ग्रन्थ तीन शारीरिक दोषों (त्रिदोष = वात, पित्त, कफ) के असंतुलन को रोग का कारण मानते हैं और समदोष की स्थिति को आरोग्य।  आयुर्वेद को त्रिस्कन्ध (तीन कन्धों वाला) अथवा त्रिसूत्र भी कहा जाता है, ये तीन स्कन्ध अथवा त्रिसूत्र हैं - हेतु , लिंग , औषध।  इसी प्रकार स...

शाबर मंत्र सागर भाग-२ पुस्तक PDF Download

    दो शब्द बनुश्रुति हैं कि कलिकाल के पारम्भ में भूतभावन भगवान शंकर ने प्राचीन ' मंत्र, तंत्र, शास्त्र के सभी मंत्रों तथा तंत्रो को रस दृष्टि से कील दिया कि कलियुग के अविचारी मनुष्य उनका दुरुपयोग न करने लगें ।  महामंत्र गायत्री भी विभिन्न ऋषियों द्वारा शाप ग्रस्त हुआ तथा उसके लिए भी उत्कीलन की विधि स्वीकृत की गयी। अन्य मंत्रों तथा तंत्रो के लिए भी उत्कीलन की विधियाँ निर्धारित की गई हैं । जब तक उन विधियों का प्रयोग नहीं किया जाता, तब तक कोई भी मंत्र प्रभावकारी नहीं होता । शास्त्रीय-मन्त्रों की उप्कीलन विधियों का वर्णन मन्त्र शास्त्रीय ग्रन्थों में पाया जाता हैं उनका ज्ञान संस्कृत भाषा के जानकार हो प्राप्त कर पातेते हैं।  शास्त्रीय-मन्त्रों के कीलित हो जाने पर लोक-हिर्तयी सिद्ध-पुरुषों ने जन-कल्याणा्थ समय-समय पर लोक-भाषा के मंत्रों की रचना की । इन मन्त्रों को ही "शाबर मंत्र" कहा जाता हैं । "शाबर मंत्र तंत्र लोक भाषाओं में पाये जाते हैं और उनकी साधन तथा प्रयोग विधि भी अपेक्षाकृत अधिक सरल होती हैं, साथ ही प्रभाव में भी प्राचीन शास्त्रीय मन्त्रों से स्पर्धा...